STORYMIRROR

प्रीति प्रभा

Inspirational

4  

प्रीति प्रभा

Inspirational

शिक्षा

शिक्षा

1 min
349

शिक्षा का सही अर्थ केवल अक्षर ज्ञान नहीं है

जीवन मूल्यों की समझ ही हमें बनाती महान

जितना चाहे हम पढ़ ले कभी पूरी नहीं होती है


सारे अवगुणों को जीवन से शिक्षा ही धोती है

बुद्धिहीन को बुद्धि देती अज्ञानी को ज्ञान देती है

हर व्यक्ति को शिक्षा ही दुनियाँ में दिलाती सम्मान है


ज्ञान के अभाव में व्यक्ति चुन लेता कुमार्ग है

शिक्षा से ही जीवन को दिखाता सुमार्ग है

स्वयं के अस्तित्व को जानने के लिए


समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए

अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए

कर्तव्यों के सही निर्वाह करने के लिए


अज्ञानता के अन्धकार को दूर कर जीवन से

ज्ञान का दीपक हमारे जीवन में जलाता है

सम्मान के साथ जीवन में हमको जीना सिखाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational