STORYMIRROR

Neerja Sharma

Inspirational

3  

Neerja Sharma

Inspirational

शब्द

शब्द

1 min
412

कुछ कहे

कुछ अनकहे

कुछ सुकून भरे

कुछ दर्द लिए।


सब समझे

सब जाने 

सब पहचाने

कहे बिन न माने।


शब्दों की माया

शब्द ही जाने

बिन शब्दों के

कैसे पहचाने?


अच्छा बुरा

सही गलत

अपना पराया

शब्द से आया।


शब्दों का भंडार

न कोई पारावार

जितना घुसोगे

उतना ही बढ़ोगे।


शब्द ही जीवन

शब्द ही जीवन का सार

शब्दों के सार में है प्यार

बस, बोलने से पहले

तोलो हर बार!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational