STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

सहारा

सहारा

1 min
292


सब चाहते हैं आसमां का सितारा बनना

पर जरूरी है किसी का सहारा बनना

मझधार में डूबती है कश्तियाँ अक्सर

हो सके तो डूबते का किनारा बनना

उपकार करो, बेसहारों की सेवा करो

बन सको तो सबकी आँख का तारा बनना

कर्म पथ पर बढ़ते जाना ही जीवन है

वरना यहाँ आसान है आवारा बनना

हो सके किसी के आँख का सपना बनना

कर्म अच्छे करके सबका प्यारा बनना।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational