सेव बर्ड्स
सेव बर्ड्स
जिस आसमान में हम अपना मुकाम तय करते है.
आज तुम उसी आसमान को छीन रहे हो,
अपनी पल पल की मस्ती के लिए,
ना जाने तुम कितनी ही जान के साथ खेल रहे हो...
हम अभागे हैं
कुछ बोल नही सकते...
हां लेकिन,
तुम हमारी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हो...
हमारे भी परिवार हैं छोटे छोटे बच्चे हैं
तुम उन्हें क्यों अनाथ कर रहे हो...?
अपनी मौज मस्ती के आगे,
तुम क्यों हमारी आंखों के आंसू नही देख पा रहे हो..?
हमारी तरफ देखो कितना डर है हमारे अंदर,
हम अभागे विनती करते है तुम हमे जीवनदान दे दो...
