STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

सेहत है अनमोल खज़ाना

सेहत है अनमोल खज़ाना

1 min
699

नज़रिया बदल लें अगर हम जीने का,

जिंदगी का सफ़र हो जाता आसान है,

स्वास्थ्य ज़िन्दगी की पहली जरूरत है,

इस बात का हमें रखना हमेशा ध्यान है।


स्वास्थ्य नहीं तो कुछ नहीं है जीवन में,

जान कर भी क्यों हर कोई अनजान है,

सेहत ही तो है हमारा अमूल्य खजाना,

सेहत से ही होता जगत का कल्याण है।


जिंदगी मजबूरी बन जाती सेहत बिना,

इसलिए तो कहते जान है तो जहान है,

आनंददायक, खूबसूरत जीवन उसका,

जो प्रतिदिन नियम से करता व्यायाम है।


प्रतिदिन करो खुले आसमां के नीचे सैर,

प्रकृति में ही छिपा सेहत का खज़ाना है,

तन की खातिर ही बदलकर जीवनशैली,

सृजग होकर हमें प्रतिदिन योग करना है।


हमारा स्वास्थ्य ही जीवन का है आधार,

यह जागरूकता हम सबको फैलाना है,

स्वस्थ तन में होता स्वस्थ मन का वास,

स्वयं समझना और सबको समझाना है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract