STORYMIRROR

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational

4  

हरि शंकर गोयल "श्री हरि"

Classics Inspirational

सैनिक

सैनिक

3 mins
337

सियाचिन की हाड़ गलाती ठंड में 

थार मरुस्थल की चिलचिलाती गर्मी में 

उत्तर पूर्व की उफनती नदियों की धार में 

कच्छ के रण के बीच मंझधार में 

प्रहरी बनकर देश की रक्षा करता है 

वो सैनिक ही है 

जिस पर पूरा देश गर्व करता है । 


मां बाप से दूर रहकर 

बीवी के प्यार से महरूम होकर 

बच्चों को अनाथ जैसा छोड़कर 

अपनों के साथ के लिए तरस कर 

खेत खलिहान को भाग्य के सहारे छोड़कर

गांव की गलियों से मुंह मोड़कर 

देश की सेवा करने जाता है 

वह एक सैनिक ही है जिस पर 

हर एक मां को दुलार आता है 

और जिसमें हर बहन को 

अपना एक भाई नजर आता है । 


दुश्मन का बहादुरी से सामना करता है

देश की खातिर लहू बहाने से पीछे कहाँ हटता है

लहू के बजाय देशप्रेम उसकी रग रग में बहता है 

वो सैनिक गद्दारों के आगे असहाय नजर आता है

मानवाधिकारों की दुहाई देकर 

आतंकियों की पैरवी करने वालों से घबराता है

अकारण ही कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाता है 

हां वो एक सैनिक ही है जो 

इस भ्रष्ट व्यवस्था में लाचार नजर आता है । 


हर कोई सैनिक नहीं बन जाता है 

जिसमें देश के लिए कुछ कर गुजरने का माद्दा हो 

वही नवयुवक ही सैनिक बन पाता है 

अपना तन मन धन सब कुछ देश पर निछावर करता है

और ईनाम में बस, शहीद का दर्जा पाता है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics