STORYMIRROR

रुकेंगे ना हम : शौर्य।

रुकेंगे ना हम : शौर्य।

1 min
16.2K


रुकेंगे ना हम,

झुकेंगे ना हम,

थकेंगे ना हम, 

थमेंगे, 

दिल में जो आया,

मन को जो भाया,

वही करेंगे.... 

बाधाएँ चाहे जितनी आए,

आंधी या तूफ़ान लाए,

हम ना डरे और ना कभी हम डरेंगे,

रुकेंगे ना हम,

झुकेंगे ना हम,

थकेंगे ना हम, 

थमेंगे,

ज्वालाएँ चाहे बढ़ती जाए,

राहों मे अंगारे लाए,

हम ना मरे और ना कभी हम मरेंगे,

रुकेंगे ना हम,

झुकेंगे ना हम,

थकेंगे ना हम, 

थमेंगे,

दिल में जो आया,

मन को जो भाया,

वही करेंगे.... 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational