रणभूमि सितारा
रणभूमि सितारा
गज मस्तक पर चढ़ने वाला।
चेतक रणभूमि सितारा था।।
रण की किस्मत लिखने वाला।
द्रुतगामी अश्व रण ज्वाला था।।
राणा प्रताप पर मिटने वाला।
वह वीर अश्व मतवाला था।।
क्षत्रिय वाणी गुनने वाला।
मेवाड़ भूमि का दुलारा था।।
