STORYMIRROR

Priyank Khare

Abstract

4  

Priyank Khare

Abstract

"रंगों का महत्व"

"रंगों का महत्व"

1 min
23.6K

रंग है, गुलाल है रंगों से भरा हाथ है

रंगा रंग जमाना है रंगे हम आप हैं


रंगीन दुनिया में तरह तरह के रंग हैं

हरा, लाल, हो या पीला सब संग हैं


फर्क है इन रंगों में हर रंग विशेष है

रंगों का जीवन में महत्व अशेष है


रंग श्वेत है शांति का बना प्रतीक है

दुग्ध उत्पादन में क्रांति यह श्वेत है


मत्स्य उत्पादन वृद्घि में क्रांति नीली है

खाद्य तेल और तिलहन रंगों में पीली है


लहू में है लाल रंग उन वीरों की याद है

उन्नति की ओर बढ़े चलो हरा रंग साथ है


तीन पट्टियों में, तीन रंगों का होता संयोग है

हरा, सफेद व केसरिया का तिरंगे में योग है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract