रक्षाबंधन कोरोना वाला साल 2020
रक्षाबंधन कोरोना वाला साल 2020
प्यारे भैया,
इस रक्षा-बंधन मैं मायके नहीं आ पाऊँगी,
राखी बंधवाने तुमको भी घर नहीं बुलाऊँगी,
ये साल 2020 है कोरोना काल,
हमको रखना हर कदम संभाल संभाल,
फोन पर वीडियो काल कर मैं तुमसे बतियाऊंगी,
सबको स्वस्थ सुरक्षित देख बहुत हर्षाऊंगी,
न बंध पाए मेरी राखी फिर भी जीवन भर का साथ तुम्हारा पाऊंगी,
भाई-बहन का स्नेह किसी धागे का मोहताज नहीं,
रेशम की एक डोरी से है ये प्रेम का बंधन अनमोल कहीं,
माँ-पिता, पूर्वजों को सिर नवा खूब आशीष पाना,
माँ - भाभी-भतीजी से हल्दी तिलक कराके रक्षा-सूत्र बंधवाना,
पूरे परिवार की रक्षा का दायित्व अच्छे से भाई निभाना,
पर खुद का ख्याल भी कभी तुम मत भूल जाना,
मास्क सेनेटाइजर का प्रयोग कर रखना सामाजिक दूरी,
वर्तमान समय में भैया ये एतिहात है बहुत जरूरी,
पूरे परिवार और समाज में भी यही सजगता फैलाना,
भैय्या उपहार स्वरूप मुझे तुमसे यही वचन है पाना,
भाई -भाभी आप सबको राखी पर बहुत बहुत बधाई,
इस बार घर पर रहकर मेरी ओर से खाना खूब मिठाई,
अगले साल न होगा कोई भय न ऐसी कोई बीमारी,
राखी बांधने भैया ख़ुशी-ख़ुशी आयेगी बहन तुम्हारी ।
-तुम्हारी बहना
