रौशनी बनी मेहमान है
रौशनी बनी मेहमान है
दीपवाली के दिए की जगमगाहट से ;
मन का मंदिर भी प्रकाशमान है !
जल गये कई दीपक हृदय में ;
और अधर पर सुमधुर गान है !
आज दीपोत्सव के शुभ दिन ;
रौशनी बनी एक मेहमान है !
क्यों लगे अमावस की रात अँधेरी ;
ज़ब दीपों की कतार की शान है !
कंदील और दिए की जगमग में ;
रात्रि की कालिमा ओढ़े चादर तान है !
आओ, सब मिलकर दीप जलाएं ;
कोई घर आँगन ना आज सुनसान है !
यह त्यौहार सत्य की जीत दर्शाता ;
तभी तो दीपावली का इतना मान है।
