STORYMIRROR

Saurabh Chauhan

Abstract Tragedy

4  

Saurabh Chauhan

Abstract Tragedy

रास्तों पर जैसे धुंध सी छाने लगी है

रास्तों पर जैसे धुंध सी छाने लगी है

1 min
206

रास्तों पर जैसे धुंध सी छाने लगी है 

ख्वाबों को जैसे नींद सी आने लगी है 


क्या क्या पाया यहाँ और क्या कुछ खोया 

गम के आगे खुशी कम सी लगने लगी है 


घर में कभी इतनी सीढ़ियाँ तो न थी 

घुटनों में अब एक पीर सी होने लगी है 


बहुत दिन हुए सूरज से मिलना न हुआ

दीवारों में अब सीलन सी आने लगी है 


कल था या कल है ये चेहरा किसका है 

यादों को जैसे दीमक सी लगने लगी है 


दिन भर सूखी लकड़ियाँ बीनता रहता हूँ 

रातों में जैसे एक चिता सी जलने लगी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract