STORYMIRROR

Sunil Gupta teacher

Inspirational Others

3  

Sunil Gupta teacher

Inspirational Others

राष्ट्रीय गीत (19)

राष्ट्रीय गीत (19)

1 min
327

सुनो - सुनो ये दुनिया वालों,

करते हम ऐलान। 

दखल नहीं भारत में करना, 

नहीं तो जाए जान।।  


वार नहीं हम पीठ पे करते, 

खड़े हैं सीना तान। 

कायर नहीं तुम्हारे जैसे, 

हम भारत संतान।।


वीरों का इतिहास रहा है, 

हम है वीर महान।

 मर जाये या मारें रण में, 

छोड़े ना मैदान।।  


कथनी करनी अंतर भारी, 

तुम हो बेईमान। 

सबक सिखाएंगे हम तुमको, 

खींच तुम्हारी जुबान।।  


लुका - छुपी का खेल खेलते, 

कायर भागो जवान। 

अपनी मां का दूध पिया हो, 

लड़ो आओ मैदान।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational