STORYMIRROR

PIYUSH BABOSA BAID

Abstract

4  

PIYUSH BABOSA BAID

Abstract

राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ध्वज

1 min
338

राष्ट्रीय तिरंगा झंडा प्यारा,

विजय विश्व जीत को दर्शाने वाला,

बलिदान शांति सुख का पैगाम देने वाला,

हम सब का गौरव बढ़ाने वाला। 


हिंदुस्तान की आन,

हम सब की शान,

लहराये तिरंगा जहाँ,

सुख बरसाए वहाँ। 


लहर लहर लहराये तिरंगा,

भारत वासी मुसकाए,

लाल क़िला पे लहराये तिरंगा,

त्यौहार बन जाए। 


इस झंडे को नमन करे हम,

इसपे जान वारते है,

सूरवीर जो आज़ादी के लिए लड़े,

इसकी शान पे जान वारते है। 


तीन रंग से बना ये तिरंगा,

सदा शक्ति बरसाता है,

देश की चोटी पर ये,

बड़े शान से लहराता है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract