STORYMIRROR

PIYUSH BABOSA BAID

Others

4  

PIYUSH BABOSA BAID

Others

स्कूल टाईम फन

स्कूल टाईम फन

1 min
423

सुबह सुबह मम्मी का उठाना,

उठ के (५) पांच मिनट बोल के सो जाना,

था वो दिन कितना खुशनुमा,

दोस्तो से मिलने का वो समा।


पहले तैयार होने में देर करना,

फिर एक ही सांस में दूध पीना,

टाई और मोजे जेब में डाल ले जाना,

और फिर ऑटो या बस में पहनना।


वाहन के इंतजार करना,

दोस्तों को देख मुस्कुराहट भरना,

बिन बात छोटी छोटी बात पे लड़ाई करना,

फिर उनकी शिकायत टीचर से लगाना।


स्कूल पहुंच के प्रार्थना करना,

सभी टीचर को सुप्रभात बोलना,

होम वर्क न करने पर बहाने बनाना,

सवाल का जवाब मालूम होने पर होशियारी झड़ना।


स्कूल छूटने पर घर जाने की जल्दी,

अगले दिन स्कूल आने की जल्दी,

कहा चले गए वो मासूमियत वाले दिन,

काश! वापस जी पाते हम वो दिन,

पियूष बाबोसा को याद आते हैं वो स्कूल वाले दिन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन