STORYMIRROR

Pradeep Kumar Panda

Abstract Action Inspirational

4  

Pradeep Kumar Panda

Abstract Action Inspirational

राष्ट्र भक्त

राष्ट्र भक्त

1 min
294

मैं भारत का राष्ट्र भक्त हूं

मैं अपना फर्ज निभाऊंगा

जो सत्ता के लोभी है

मैं उनको सिखाऊंगा

देश बांटते जाति धर्म में

उनको सबक सिखाना है

मैं भारत का राष्ट्र भक्त हूं

मुझे अपना फर्ज निभाना है

लाया हूं पैगाम एकता का

सबको यह पैगाम बताऊंगा

बांट रहे देश स्वार्थ हित जो

मुझे उनका शीश झुकाना है

मैं भारत का राष्ट्र भक्त हूं

मुझे अपना फर्ज निभाना है

क्या होता जाति धर्म

इन सब का भेद हटाना है

जातिवाद और क्षेत्रवाद को

संपूर्ण भारत से मिटाना है

सुंदर सुसंस्कार मय

भारत हमें बनाना है

मैं प्रभाकर राष्ट्रभक्त

जान की बाजी लगाऊंगा

भारत को विश्व गुरु बनाऊंगा

मैं भारत का राष्ट्र भक्त हूं

अपना फर्ज निभाऊंगा..!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract