STORYMIRROR

Kusum Lakhera

Inspirational

4  

Kusum Lakhera

Inspirational

प्यारी हिंदी ..माँ सी हिंदी

प्यारी हिंदी ..माँ सी हिंदी

1 min
655

हिंदी भाषा है .. बहता नीर ...

हिंदी भाषा सूर और कबीर 

हिंदी भाषा गुलाब और अबीर 

सरल निष्कपट निस्वार्थ निश्छल 

सहनशील ...उदार ..

सहज बोधगम्य मानो नैसर्गिक प्यार 

विदेशी भाषा को सहज अपनाए ..

अपने शब्द भंडार से सजाए !

हिंदी भाषा बहुत महान !

मानो सर्वगुणों की खान !!

तुतलाती भाषा में.. म.. से माँ जाना !

अपनी हिंदी भाषा का महत्त्व पहचाना !!

जैसा बोलो ...वैसा लिखो ...

जैसा लिखो ...वैसा दिखो ..

जन जन की भाषा को समझा !

आम जन की भाषा को जाना !!

हिंदी लिपि बड़ी निराली ..

ध्वनि पर आधारित पूर्ण वैज्ञानिक !

मानो सबसे मूल्यवान मानो माणिक !!

सम्पूर्ण भावों को करे अभिव्यक्त !

जीवन के सब रंगो को बताए ...

सूर के कान्हा के प्रेम को ..

कबीर के निर्गुण दर्शन को 

मीरा की पावन भक्ति को .... 

सहज रूप से जाना !!

रस बरसाती मिठास घोलती हिंदी भाषा को अपनाएँ

सभी देशवासियों को जन जनकी भाषा हिंदी दिवस की

हार्दिक शुभकामनाएं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational