STORYMIRROR

Nand Kumar

Abstract

4  

Nand Kumar

Abstract

प्यारा रोवोट

प्यारा रोवोट

1 min
188

वैज्ञानिक अंकल देखो कितना प्यारा है रोवोट।

कैसे करता काम बताओ इसे चलाता है क्या रिमोट।

कौन कौन से काम करे ये क्या यह सोच समझ सकता।

खाता पीता क्या यह इसको कैसे कौन खिलाता है।


प्यारी बेटी मानव ने है इसको स्वयं बनाया।

घण्टों का है काम पलों मे सब इसने निपटाया।

बैज्ञानिक अरु सैन्य सेवाओ मे इसने सहयोग किया।

प्रोग्रामिंग से मानव ही है इसको नाच नचाता।


नहीं सोच खा पी कुछ सकता चार्जिंग सेव ही चलता।

विकसित देशो मे इसका भरपूर किया जाता उपयोग।

दैनिक औद्योगिक अरु शैक्षिक क्षेत्रों मे इसका हो प्रयोग।

उपयोगी है पर मनुज नही मानव की जगह न ले सकता।


यह उपकरण श्रेष्ठ लेकिन मानव के चलाए ही चलता।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract