STORYMIRROR

Ritu Garg

Abstract Inspirational

4  

Ritu Garg

Abstract Inspirational

प्यारा एहसास

प्यारा एहसास

1 min
441

शब्द नहीं मेरे पास बेटियों के लिए

जन्नत है जहान है खुदा के लिए

किस्मत से मिलती है बेटियां

हर घर में खुशी की लहर 

होती हैं बेटियां


शब्द नहीं मेरे पास बेटियों के लिए

बगिया में खिला गुलाब वह

खुशबू चमन की है

भगवान का दिया तोहफा

 होती है बेटियां


शब्द नहीं मेरे पास बेटियों के लिए

भगवान की यह रहमत

मुस्कुरा कर खुशबू बिखेरती

तकदीर दो-दो घरों की 

होती है बेटियां


शब्द नहीं मेरे पास बेटियों के लिए

निश्छलता निरहंकार की मूरत

सबकी प्यारी राज दुलारी

हर आंगन की रोशनी

होती हैं बेटियां



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract