STORYMIRROR

Ambila dharma

Romance

4  

Ambila dharma

Romance

प्यार के रंग

प्यार के रंग

1 min
342

   

गुस्ताखियाँ तुम्हारी थी

गुस्ताखियाँ हमारी थी 

लफ़्ज़ तुम्हारे थे

उन लफ्जों में जज़्बात हमारे थे 

आँसू तुम्हारे थे 

उन आँसुओं में झलक रही परछाईं हमारी थी 

साँसें तुम्हारी थी 

उन साँसों में बसे हम थे। 


गुस्ताखियां तुमसे हुई

गुस्ताखियां हमसे हुए

लफ़्ज़ तुम्हारे लड़खड़ाए 

होश हमारे उड़े 

आँसू तुम्हारे गिरे 

चेहरे लाल हमारे हुए 

दिल तुम्हारा रोया 

धड़कने हमारी रुकी 

साँसे तुम्हारी अटकी 

हिचकियाँ हमारे नाम हुई। 


साथ तुमने छोड़ा 

ज़िंदगी बेरंग हमारी हुई 

मंज़िल तुम्हारी बदली 

पैर हमारे थरथराए 

चेहरे तुमने फेरे 

वक़्त हमारे बदले 

ज़िंदगी का सौदा तुमने किया 

तक़दीर हमारी बदली। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance