"पुराना समय लौट आए"
"पुराना समय लौट आए"
ईश्वर करे,कोरोना का डर चला जाए,
हे! प्रभु मौत का सिलसिला थम जाए।
बहुत हो चुका,मौत का तांडव,
सब के चेहरों पर, पुरानी खुशी लौट आए।
सूने पड़े है, बाजार और गलियां,
वही पुरानी रौनक लौट आए।
स्कूलों में गूंजे नन्हे-मुन्नों की हंसी,
ईश्वर करें फिर से पुराना समय लौट आए।।
