STORYMIRROR

Ojasvi Goyal

Inspirational

3  

Ojasvi Goyal

Inspirational

पर्यावरण सुरक्षा

पर्यावरण सुरक्षा

1 min
463

भारत कर रहा है तकनीकी विकास,

पर मुश्किल किया लेना खुद का सांस।


बच्चे, बूढ़े, युवा, नौजवान,

लेते है सेल्फी सौ हज़ार।

यदि उगाले एक पौधा हर इंसान,

तो बच जाए जीवन हज़ार।


फ़ेसबुक और इन्सटाग्राम का,

चल रहा है दौर नया।

जाग इंसान, जाग इंसान,

कर ले तू खुद पे कुछ दया।


बड़ी इमारतें बनाना,

लोग समझते है अपना सम्मान।

यह नहीं समझते वे लोग,

यह है प्रकृति का अपमान।


ना रहे जंगल घने,

ना रही लेने को सांस।

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या,

क्या यही है हमारा विकास?


पेड़ उगा हरियाली ला,

प्रदूषित हवा को दूर भगा।

स्वच्छ वायु का स्थान हो जिसमें,

हिन्दुस्तान को वह महादेश बना।


हर व्यक्ति सेना में भर्ती होकर,

नहीं कर सकता देश की रक्षा।

लेकिन एक पेड़ उगाकर,

कर सकता है हज़ारों जीवन की रक्षा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational