STORYMIRROR

Nishigandha Kakade

Abstract Action Fantasy

3  

Nishigandha Kakade

Abstract Action Fantasy

"प्रेम"

"प्रेम"

1 min
150

"दिल को छू लेने वाला शब्द है प्रेम "

आँखों से हर वक्त चमकता है प्रेम,

धीरे से गालों पे शरमाता है प्रेम,

 मुहब्बत के गीत जो होंठों से गाता है प्रेम ,

 नकचढ़े से नाक पर गुस्सा दिलाता है प्रेम,

 मीठी आवाज से कानों को सुकून देता है प्रेम,

सफेद दांतों की प्यार भरी मुस्कान है प्रेम,

रेशमी बालों में लहराती चंचल घटा है प्रेम, 

अनजाने में सहेज रूप से भौंहें ऊंची उठाना है प्रेम , 

पलकों को बेमतलब रुला देता है प्रेम ,

 मीठी जुबान की बोलती बंद कर देता है प्रेम,

 जिसके कंधों पर सिर रख के हम संभल जाये वो है प्रेम

 बदल देता है माथे की किस्मत वो सुंदर शब्द है प्रेम !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract