प्रार्थना
प्रार्थना
जय बजरंगबली हनुमान|
दे दो हमको सारा ज्ञान||
भक्तों के तुम ही रखवारे|
जीवन में लाते उजियारे||
संकटमोचन कृपा निधान,,,,,
जय बजरंगबली हनुमान||
बल बुद्धि विद्या तुम दीजै|
इतनी कृपा नाथ अब कीजै||
रख लो भक्तों का ध्यान,,,,,
जय बजरंगबली हनुमान||
प्रीति, नीति और रीति के रक्षक|
अवगुण के तुम ही हो भक्षक||
हम सब हैं बिल्कुल अनजान,,,,,
जय बजरंगबली हनुमान||
मंगल-शनिवार शुभ दिन हैं|
तेरी करते हम आराधन हैं||
तेरी कृपा का है आह्वान,,,,
जय बजरंगबली हनुमान||
तुम महेश को दास बना लो|
रोग - दोष को तुरत मिटा दो||
सद्- भक्ति का दे दो दान,,,,,,
जय बजरंगबली हनुमान||
गुरुदेव-श्री महेश प्रसाद शर्मा
शिष्या डॉ नताशा कुशवाहा
जिला मंडला मध्य प्रदेश
