STORYMIRROR

Surjeet Kumar

Inspirational Others

4  

Surjeet Kumar

Inspirational Others

पल

पल

1 min
184

इस पल भर की ज़िंदगानी में

हर पल को जी तू जी भर के

हर क्षण हर पल से कहता रहे

रस भर हर पल में जी भर के

हर पल हर पल की गाथा कहे

बने कहानी हर पल में

हर क्षण हर पल में मस्ती दिखे

खिले ज़िंदगानी हर पल में

कल के पल की चिंता ना कर

ना कर तू फ़िक्र अगले पल की

हर पल की खुशी को निचोड़ ले तू

ना रहे गम किसी पल में


हर पल में तू कुछ ऐसा कर

मिले सलामी अगले पल में

हर पल खुशियों को बिखेर से तू

दूसरों की जिंदगानी में

अपने गमों की तू परवाह ना कर

बाँट गम औरों के हर पल में

उन बीते पलो को तू याद ना कर

जिन पलो ने रुलाया पल भर के लिए

उन पलो का आगाज़ तू कर

जिस ने जीना सिखाया हर पल में

अपने पलो को खुद तू सजा

आए मज़ा फिर हर पल में

हर पल झूमता गाता रह

आनंद मिले फिर हर पल में

इस पल भर की ज़िंदगानी में

हर पल को जी तू जी भर के


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational