STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

3  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

पहला प्यार

पहला प्यार

1 min
267

प्यार हृदय की स्वीकृति

आकर्षण अभिव्यक्ति।।

प्यार नही आसक्ति 

प्यार पावन, प्यार मन भावन

प्यार शुद्ध सात्विक भक्ति।।

प्यार में वासना का नाम नही

प्यार त्याग, तपस्या, की शक्ति।।। 


प्यार में स्वार्थ नही

प्यार का अभिमान निःस्वार्थ

प्यार जागृति परमार्थ।।

प्यार किया नही जाता, हो जाता है

प्यार नियोजित, नियोजन नही

प्यार का नही कोई सिद्धान्त।।

प्रथम प्यार का अंकुरण परिवेश

परिस्थितियों का प्रस्फुटन।।

कहीं धुव्र को नारायण का आकर्षण

का पहला अंतिम प्यार ।

ॐ नमो भगवते बासुदेवाय ही जीवन

मूल्य प्यार ।।

श्री हरि के चरणों की अनुरक्ति भक्ति

प्रहलाद का जीवन प्रथम प्यार प्रवाह।।

मीरा दीवानी गली गली पगली सी

फिरती मीरा कान्हा का प्रथम प्यार।।

एकलव्य वन वासी का गुरु द्रोण से

प्यार माटी की मूरत में ही जीवंत किया

जीवन मूल्यों का प्यार।।

लैला का दीवाना कैफ ,पहले प्यार की

तारीख इबारत का नाम ।

लैला मजनू के प्यार में खुदा का नूर

दीदार।।

जाने कहाँ हो जाये ,कब मिल जाये

जीवन भावों के उद्देश्य पथ का आकर्षण अस्तित्व का वास्तविक 

हर्ष हर्षित वर्षित प्यार।।


प्यार ईश्वर की आराधना

का सर्वोत्तम मार्ग

प्रथम प्यार कोमल भावों

धरातल पर उपजा बट बृक्ष

समान।।

पहला प्यार भेद विभेद रहित

तमस तामासे में जीवन मे धवल प्रकाश ।।

प्यार मूल्यों की संस्कृति, संस्कार

निश्छल, निर्विकार ,स्वतन्त्र अस्तित्व

आत्म पुकार।।

मिट जाना, लूट जाना, स्वयम का

विलय विलीन हो जाना प्रथम

प्यार संसार धरती आकाश।।

प्यार में जाति पाती धर्म का भेद

नही प्यार में टूट जाती सीमाओं

की दीवार।।

प्रथम प्यार ही जीवन की सच्चाई

का सत्य सत्यार्थ।।

आज पीताम्बर देता है आवाज

सुनो विश्व के नौजवान जीवन

से करो प्यार।।

मानव मानवता की खातिर जीवन

में स्वीकार करो प्रथम प्यार।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational