STORYMIRROR

फिर भी जी रही हूँ मैं

फिर भी जी रही हूँ मैं

1 min
14.7K


वो तेरा यूँ हर बात पर मुस्कुराना 

वो तेरा हर छोटी - छोटी बात पर चिढ़ जाना 

वो तेरा ये दिखाना की तू खयाल नहीं करता 

वो तेरा ये जताना की मुझे खोने से ना डरना

शायद आज बदल गया है सब कुछ

फिर भी जी रही हूँ मैं ।।


वो तेरा मुझसे रात भर बातें करना

वो तेरा मेरी छोटी - छोटी अदाओं पर मरना

वो तेरा मुझे लड़कियों के नाम से चिढ़ाना

वो तेरा मुझसे लड़ाई करने के बाद रोना

शायद आज बदल गया है सब कुछ

फिर भी जी रही हूँ मैं ।।


वो तेरा मुझे हर बार मनाना

वो तेरा मेरे गले लग जाना

वो तेरा हाथ पकड़ कर चलना

वो तेरे अनकहे शब्दों को समझना

शायद आज बदल गया है सब कुछ 

फिर भी जी रही हूँ मैं ।।


पर वो तेरा मेरा दिल तोड़ जाना

वो तेरा मुझे बीच रास्ते में छोड़ जाना

वो तेरा मुझे हर बार रुलाना

वो तेरा वापस ना लौट कर आना

शायद उसने बदल दिया है सब कुछ

पर चिंता ना कर , फिर भी जी रही हूँ मैं ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance