STORYMIRROR

Raashi Shah

Inspirational

3  

Raashi Shah

Inspirational

पेड़

पेड़

1 min
325

जो एक बीज से,

बड़ा पेड़ बन जाए,

हमें शीतल छाया दे जाए।

अपने पत्ते हिलाकर​,

हमसे कुछ कहते हैं,

इसी धरती पर​,

वो भी रहते हैं।


हमें फूल और फल देते हैं,

फिर क्यों हम​,

उन्हें काट देते हैं?

वो तो है एक ही,

अपना कोई घर भी नहीं है

लेकिन क​ई पक्षी,

उस पर रहते हैं।

ऐसे पेड़ों को हमें बचाना है,

मात्र एक पेड़ तो,

सबको उगाना है।


क्योंकि यही तो हमें,

जीने के लिए हवा देते है,

प्रदूषण कम कर​,

बादल अपनी ओर

आकर्षित करते हैं।

हमें इतना कुछ देते है,

फिर भी,

बदले में कुछ माँगते नहीं,

अगर वो नहीं रहे,

तो हम भी नहीं दिखेंगे कहीं।


इन्हें बचाना ज़रूरी है,

हमारा ही काम है

सुधारना अपना कल​,

यदि हमें खाने है,

रसीले फल​।


साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational