STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

पैसा भी देव हैं

पैसा भी देव हैं

1 min
233

पैसा जरुरी आज है, बिना नहीं हो काम।

करें मेहनत खूब जब, होता है तब नाम।।


पैसा जब हो पास में, पूछे सब जन यार।

साथ देय तब आपका, खुशियां हो संचार।।


पैसा से हो सब खुशी,चाहत सब हों पूर्ण।

सबसे पहले काम हों, सभी जगह हो तूर्न।।


पैसा भी अब देव हैं,दुनिया करे सलाम।

संचय इसका जो करें,पाते सही मुकाम।।


पैसा से इज्जत मिलें,सबके दिल में खास।

लोगों में तब धाक हों, करें नहीं उपहास।।


पैसा से दुनिया चले,अति जरुरी है आज।

रखिए इसको अब बचा,खुशियों का यह राज।।


पैसा पैसा सब करें,इससे ही परिवार।

पूर्ण शान्ति जी तब मिलें,जीवन हों उजियार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational