STORYMIRROR

Sangeeta Aggarwal

Abstract

4  

Sangeeta Aggarwal

Abstract

ओम इग्नोराय नमः

ओम इग्नोराय नमः

1 min
377

दूसरों की ख़ुशी से जलो मत

ना अपना गम किसी को बताओ

जिंदगी मे चाहियें गर थोड़ी खुशियाँ

तो यही तरीका तुम अपनाओ


ख़ुद जियो और जीने दो

बस यही बात तुम निभाओ

जीना हो गर सुकून से

तो यही तरीका तुम अपनाओ


क्या फर्क पड़ता किसके पास क्या है

क्यों इन बातों मे खुद को खपाओ

मत देखो दूसरों की थाली भरी पकवान से

खुद की दाल रोटी तुम खुशी से खाओ


वैसे भी जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं है

मौत के आगे चलता कोई बहाना नहीं है

फिर क्यों दूसरों को देख ख़ुद का दिल जलाओ

जीना है गर सुकूँ से तुमको

तो ओम् इग्नोराय का मंत्र तुम अपनाओ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract