STORYMIRROR

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

3  

Rajesh kumar sharma purohit

Inspirational

नवोदय क्रान्ति

नवोदय क्रान्ति

1 min
294

सरकारी स्कूल की हम तस्वीर बदल देंगे

हम नवोदय क्रान्ति से तकदीर बदल देंगे।


शिक्षण की विधियों को हम सहज बनाएंगे

जिससे जल्दी से सीखे वह विधि बताएंगे।


बेकार पड़े सामानों से टीचिंग एड बनाएंगे

गीत कविता गाकर हम वर्ण शब्द सिखाएंगे।


परिवेश से जोड़ते हुए विषय वस्तु पढ़ाएंगे

खेल खेल में सारा गणित भूगोल बताएंगे।


खो खो ,कबड्डी, रेल का खेल हम चलाएंगे

गिनती पहाड़े जोड़ बाकी खेलों से सिखाएंगे।


स्मार्ट क्लास रूम बना डिजिटल बन जाएंगे

सी सी टी वी कैमरे से प्राचार्य नज़र दौड़ाएंगे।


सुन्दर पुस्तकालय सुन्दर बगीचा हम बनाएंगे

महके सारा सरकारी स्कूल ऐसा चमकाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational