STORYMIRROR

Anita Sudhir

Inspirational

4  

Anita Sudhir

Inspirational

नशा

नशा

1 min
364

वर्तमान का हाल ये, फैशन बना शराब

मातु पिता सँग पी रहे, देते तर्क खराब।


दिन भर मजदूरी करें,पीते शाम शराब

पत्नी को फिर पीटते, करते जिगर खराब।


देते ये चेतावनी, पीना कहें ख़राब

ठेके पर बिकवा रही, शासन स्वयं शराब।


सबको गिरफ्त में लिया, हुये नशे में चूर

जीवन सस्ता हो गया, हुये सभी से दूर।


लोग नशीले हो रहे, खाते गुटखा पान

नशा मुक्त संसार हो, ऐसा हो अभियान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational