STORYMIRROR

Neerja Sharma

Abstract

4  

Neerja Sharma

Abstract

नो वर्ल्ड टूर

नो वर्ल्ड टूर

1 min
24.7K

कोरोना कहर है चीन से आया 

सारा विश्व है डर से थरथराया

ऐसा भयानक वायरस है बनाया

नाम से ही अब तो मन कम्पकपाया।


करोना कहर ने जिंदगी को ठहराया 

हर कोई घर से निकलने से घबराया 

देश की आर्थिक स्थिति को हिलाया

अमेरिका जैसा देश भी चरमराया।


जिधर देखो मचा हाहाकार 

बचने का न कोई सारोकार 

न कोई वैक्सीन ,न उपचार

मानुष जीवन बेबस लाचार।


घूमना फिरना हुआ है बैन 

घर में ही है बस अब तो चैन 

सारा दिन खबरें पढ़े ये नैन

करोना को मारने मन बेचैन ।


देश- विदेश खिंच गई रेखाएँ

लाल हरी पीली झँडियाँ

अलग अलग जोन दर्शाएँ

केवल हरी सुकून दिलाएँ।


सारा विश्व तड़फ रहा करोना 

सैर सपाटा सब कहें ना ना 

लाल पीली झँडियाँ दिखे ना

कोई भी घूमने का खतरा ले ना।


जब तक देश विदेश न होगा फिर से हरा 

तब तक घूमने का विचार भी न लाना जरा 

करोना का भूत है हर मोड़ पर पड़ा धरा 

घर में ही रह जीवन को सुरक्षित करा।


एक बात तो बाँध लो गाँठ

करोना तुम्हारे पास न आएगा

घर में ही रहोगे यदि तुम सदा

भयानक वायरस मर जाएगा।


हमने स्वयं को संभाला है 

आगे भी सब संभालना है 

विदेश न देश कहीं जाना है

दो साल नो वर्ल्ड टूर कहना है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract