निंदिया जल्दी से आना
निंदिया जल्दी से आना
निंदिया जल्दी से आना।
पलकों के पीछे छिप जाना।
सपनों में ढूंढेंगी, लुका-छिपी खेलेगी।
आ के तू सुला जाना।
ममता का आंचल
राजदुलारी को ओढ़ाकर ।
आंखों में ही सो जाना ।
निंदिया तू जल्दी से आना।
बादलों में फिर न छुप जाना
हौले हौले तू आना।
फिर न जल्दी मचाना।
बड़ी देर तक रहना।
परियों को भी लाना।
सपनों का बिछौना सजाना।
दूर तक ले जाना।
बादलों में दौड़े, बारिश के झमेले।
छाते को न लाना, नए कपड़े भर ले आना।
चंदा मामा आ गए, निंदिया तू भी जल्दी से आना।
सूरज के आने से पहले, रात सुहानी दे जाना।
निंदिया तू जल्दी आना।
