STORYMIRROR

Indu Mishra

Drama

5.0  

Indu Mishra

Drama

नए साल में

नए साल में

1 min
280


कुछ नए गीत गाना नए साल में,

हर खुशी मिल मनाना नए साल में।


बीत लम्हें गये जो उन्हें भूल जा,

तू हमें मत भुलाना नए साल में।


ग़म का बादल कहीं जाके उड़ जाए अब

गीत गूँजे खुशी का नए साल में।


बेबसी का कफ़स तोड़ दे तू अभी

होके आज़ाद उड़ जा नए साल में।


होके मायूस अब तू न आँसू बहा

छोड़ रोना रुलाना नए साल में।


स्नेह से हो भरा हर नगर, हर गली

नफ़रतों को मिटाना नए साल में।


बस खुशी ही मिले ज़िंदगी में सदा

सारे ग़म भूल जाना नए साल में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama