STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Inspirational

नारी शक्ति रूपा

नारी शक्ति रूपा

1 min
230

    

नारी अपने स्वत्व की बलि देकर

अपने परमेश्वर को

सब कहीं खोजती रही

और उसे पतन ही भोगना पड़ा।


नारी अपना आत्मविश्वास जगाओ

स्वाभिमान से उद्दीप्त हो उठो ,

तुम्हें अपने भीतर ही 

अपना परमेश्वर मिलेगा ।


नेतृत्व संभालने के लिए 

अग्नि पिंड की भॉंति सामने आओ,

अपनी प्रबुद्ध भूमिका का निर्माण करो 

और अजय प्रेरणास्रोत बनो ।


ज्ञान की अदम्य पिपासा जगाओ

ज्ञान की खोज का परित्याग न करो,

समस्त दबावों में अडिग बनी रहो 

अपने भीतर अदम्य शक्ति जगाओ। 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational