नाम अब्दुल कलाम
नाम अब्दुल कलाम
वैज्ञानिक वो खास था, खूब किया जग नाम
दुनिया सारी जानती, नाम अब्दुल कलाम
नाम अब्दुल कलाम, देश का मान बढाया
बने प्रथम नागरिक, मिसाइलमैन कहाया
रचा खास इतिहास, बात कही सभी तार्किक
याद करें हम खूब, खास थे वे वैज्ञानिक।
