STORYMIRROR

Neetu Tyagi

Inspirational

4  

Neetu Tyagi

Inspirational

ना तुम कम ना हम ज्यादा

ना तुम कम ना हम ज्यादा

1 min
337

ना तुम कम ना हम ज्यादा

लड़ेंगे सहेंगे मिलकर आधा-आधा

टूटेंगे पर ना झुकेंगे


यह है नारी शक्ति का वादा

ना तुम अधूरे ना हम संपूर्ण

जीवन की परिधि को मिलकर करेंगे परिपूर्ण

 सैनिक बन जब तुमने की थी देश की रक्षा

 तब हम सब ने भी दी थी अग्नि परीक्षा


 लड़े थे जब तुम सीमा पर

 डटे थे तब हम भी हर मोर्चे पर

अगर तुम हो राम कृष्ण और वीर शिवाजी

थोड़ा हमेंमे भी पाओगे झांसी की रानी

आओ हम मिलकर दूर करें अपनी कमियां


 तुम बनो आदि शिव और हम आदि शक्ति

तभी तो महान कहलायेगी नारी शक्ति। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational