STORYMIRROR

Priyank Khare

Inspirational

3  

Priyank Khare

Inspirational

मुस्कुराते रहो

मुस्कुराते रहो

1 min
292

लबों में हल्की सी मुस्कान चेहरे में नूर ला देती है

अपने रूठे हुए लोगो में ये अलग जान ला देतीं है


तमन्ना है मेरी यही कोई शख्स मायूस न दिखे

हँसता रहे हर इंसान जमाने में परेशान न दिखे


बिगड़े हुए हालात में मुस्कान बरकरार रखिये

क्रोध करके अपनों को यूँ खामोश मत कीजिए


दुख भरी जिंदगी को अपना हिस्सा मत बनाइये

यूँ चन्द लम्हों में आप खिलखिलाते नज़र आइये


लोग पूछेंगे राज़ आपके छिपी हुई मुस्कान का

अपने जवाबों में यूँ मीठी सी शहद घोल दीजिए


कह दीजिए उनसे अपनी सब बातें यूँ पते की

हल्की सी मुस्कान से आप उन्हें जीत लीजिए



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational