STORYMIRROR

Ashish Aggarwal

Inspirational

2  

Ashish Aggarwal

Inspirational

मुस्कुराते ही अच्छे लगते

मुस्कुराते ही अच्छे लगते

1 min
2.6K


मत लाया करो मायूसी अपने नाज़ुक गालों पर​,

मासूम चेहरे सदा मुस्कुराते ही अच्छे लगते।

ना ही लाया करो खामोशी कोमल होठों पर​,

नन्हे परिंदे सदा चहचहाते ही अच्छे लगते।


धोखा दिया तुझे तेरे अपने ने माना भुलाना आसान नहीं,

प्यारी सी पलकों में आंसू छुपाकर मुस्कुराना आसान नहीं,

सच्चे इश्क के बदले में बेवफ़ाई को सह जाना आसान नहीं,

फिर भी मुरझाने ना देना अपनी पंखुड़ियों को,

सुर्ख़ गुलाब सदा खिलखिलाते ही अच्छे लगते हैं।


किसी वक़्त अपना दोस्त बनाकर तुमने मुझे गम से उभारा था,

जब साथ छोड़ दिया था ज़माने ने इक तू ही मेरा सहारा था,

बचा लिया था तबाह होने से कायनात का कुछ और इशारा था,

अंधेरों में भी खोने ना देना अपनी चमक​,

आसमां पे सितारे सदा टिमटिमाते ही अच्छे लगते हैं।


यकीन है खुदा कहीं ना कहीं से कोई ना कोई राह दिखाएगा,

ये सबक इश्क का तुम्हे ज़िन्दगी में बहुत कुछ सिखाएगा,

क्योंकि अब तुम्हें अच्छे और बुरे में फ़र्क करना आ जाएगा,

दुआ है कि तू सदा रौशनी में रौशनी होती रहें

दिया और बाती सदा जगमगाते ही अच्छे लगते हैं

#postiveindiaहे,


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational