STORYMIRROR

Anjali A

Romance

2  

Anjali A

Romance

मुहब्बत

मुहब्बत

1 min
104

वो हँसता हुआ चेहरा मुझसे बात करता है

ऑंखें मुंदते ही मुझ से इज़हार करता है

उसके ही ख्यालों में सोती और जगती हूं मैं

वो मुझसे बस बंद आँखों में ही प्यार करता है

वो हँसता हुआ चेहरा मुझसे बात करता है


मेरी ऑंखें बस दिन रैन उसको तका करती है

जाने वो क्यों किसी और पर मरा करता है

 मेरे सपनों में आ हररोज़ मुझसे मिलता है

बातें मुझसे वो हजा़र करता है

वो हँसता हुआ चेहरा मुझसे बात करता है


दिल बस उसके ही ख्यालों में गुम रहता है

देख कर उसको मेरा चेहरा भी खिल जाता है

बस एक नज़र भर देख ले वो मुझको 

दिल बस कुछ और ‌न चाहता है

वो हँसता हुआ चेहरा मुझसे बात करता है


दिल बस ख़ुदा से उसे ही मांगा करता है

सोच कर हर पल उसे मुस्कुराया करता है

हकीकत से रूबरू है एक तरफा मुहब्बत की

आजकल हमारा दिल हमसे ही ज़बान लड़ाया करता है

वो हँसता हुआ चेहरा मुझसे बात करता है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance