STORYMIRROR

Supriya shanu

Abstract Inspirational

4  

Supriya shanu

Abstract Inspirational

मुद्दत हुई

मुद्दत हुई

1 min
19

मुद्दत हुई, अपनों के शहर में गए हुए

मैने सुना है, रास्ता बदल गया है


मुद्दत हुई, अपनों से मुलाकात किए हुए

मैने सुना है, गांव बदल गया है


मुद्दत हुई, अपनों की तलाश किए हुए

मैने सुना है, अपने बदल गया है


मुद्दत हुई, अपना घर आंगन देखे हुए

मैने सुना है, पता बदल गया है


मुद्दत हुई, अपना नाम सुने हुए

मैने सुना है, वाणी बदल गई है


मुद्दत हुई, अपने ख्वाब बुने हुए

मैंने सुना है, आंखे बदल गई है


मुद्दत हुई, अपनी दास्तान लिखे हुए

मैंने सुना है, जज्बात बदल गए हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract