मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम
चैत्र मास नवमी तिथि
पावन अयोध्या धाम
राजा दशरथ के भवन
जन्मे प्रभु श्रीराम।
जन्म से जिनके धन्य हुआ
सकल अयोध्या धाम
श्रीराम था उनका नाम।
माता-पिता-गुरु सेवा कर
पाए जग में यश महान
श्रीराम था उनका नाम।
प्रेम-बंधुत्व की कायम की
जग में अमिट मिसाल
शिव धनुष तोड़ स्वयंवर में
रचाए सिया संग विवाह
श्रीराम था उनका नाम।
पिता का वचन निभाने को
काटा चौदह बरस वनवास
कीर्ति पताका जिनकी फहरी
देखो सकल ब्रह्मांड
श्रीराम था उनका नाम।
सुर- नर- मुनि जन सब
करते जिनका गुणगान
सुमिरन से जिनके कटे
सबके दुःख-संताप
श्रीराम है उनका नाम।
