STORYMIRROR

सुनील कुमार

Inspirational

1.1  

सुनील कुमार

Inspirational

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए

1 min
27.2K


हर और शांति और अमन चाहिए,

खुशियों से भरा ये चमन चाहिए,

हर जन्म में यही वतन चाहिए,

तीन रंगों से रंगा गगन चाहिए,

रब से है मेरी बस इतनी दुआ,

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए।


काम करो कुछ तो लगन चाहिए,

प्रेम सद्भावना की पवन चाहिए,

स्वच्छता का सबसे वचन चाहिए,

देशहित में हर कथन चाहिए,

रब से है मेरी बस इतनी दुआ,

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए।


राधा संग गोपियां किशन चाहिए,

एकता अखंडता का मिशन चाहिए,

देशद्रोहीयों का मुझे गबन चाहिए,

दुश्मन ज़मीन में दफन चाहिए,

रब से है मेरी बस इतनी दुआ,

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए।


सुख समृद्धि का हवन चाहिए,

वंदे मातरम का भजन चाहिए,

भारती की आरती में मगन चाहिए,

क्रांतिकारियों का दिल से नमन चाहिए,

रब से है मेरी बस इतनी दुआ,

मरूं तो तिरंगे का कफन चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational