मॉं शैल सुता
मॉं शैल सुता
उमा दुर्गा शिवा शैलपुत्री
मॉं पार्वती के ही शुभनाम हैं,
आपके ही गुणों की महिमा
से पवित्र हुए ये सब नाम हैं।
हिमाचल के यहॉं जन्मी आप
उग्र तप से शिव को पाया है,
नवरात्र के नौ दिन आपका ही
गुणगान करते आपको समर्पित हैं।
श्रीकृष्ण ने आपकी संस्तुति की
शितिकण्ठ ने आपकी संस्तुति की,
इन्द्र ने सद्भाव से आपकी पूजा की
सभी सुरसमूह ने आपकी पूजा की।
जय रूप यश आप ही देती हैं
विद्यावान् यशवान् लक्ष्मीवान्
आपकी अर्चना से जन बनते हैं
और कृपा से भवसागर तरते हैं।
भक्तों को सौभाग्य आरोग्य सुख
आप देवी की कृपा से मिलता है,
आपको ही हम सादर नमन करते
रक्षा कृपा के लिये स्तुति करते हैं।
