STORYMIRROR

Phool Singh

Inspirational

4  

Phool Singh

Inspirational

मन के हारे हार है मन के जीते

मन के हारे हार है मन के जीते

1 min
244

हार-जीत तो चलती रहती 

जब तक बंधू जीवन है

कष्ट, सुख-दुख का भी आना-जाना

अहम हिस्सा ये जिंदगी है

हार-जीत तो चलती रहती ......


कौन सुखी है इस जीवन में

कोई बिरला ही भाग्यशाली है

संघर्ष है हर किसी के जीवन

किसी का ज्यादा किसी का थोड़ा कम है

हार-जीत तो चलती रहती .....


रूकना नहीं बस चलते जाना

जब हार-जीत का सामना हो

मन में हो दृढ़ निश्चय

लक्ष्य से कभी न डिगना हो

हार-जीत तो चलती रहती ........


आँख मिचौली खेलती जिंदगी में

चुनौतियाँ मिलना सम्भव है

जिंदादिली से जी ले जिंदगी

मिलना, दोबारा मौका न मुमकिन हो

हार-जीत तो चलती रहती ......


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational