STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Inspirational

मीठी वाणी।

मीठी वाणी।

1 min
387

मीठी वाणी वशीकरण मंत्र।

परायों को भी अपना बना ले तुरंत।

लोगों के दुख दूर करने में भी सक्षम।

अकेलापन कभी ना सताए।

सब तुम्हारे साथ रहना चाहेंगे हरदम।

एक उदाहरण तुम बन जाओगे।

कटु वाणी से जब तुम किसी को दुख ही नहीं दोगे तो,

वापसी में व्यर्थ के दुख तुम भी नहीं पाओगे।

मधुर वाणी बहुत से झगड़ों से निकाल देती है

कटु वाणी तुमको झगड़ों में डाल देती है।

अपनी वाणी का इस्तेमाल सोच समझ कर करना।

भर जाएंगे शरीर के घाव भी लेकिन मुश्किल है वाणी से किए हुए घाव का भरना।

 जहां महाभारत करवाने में सक्षम है कटु वाणी।

वही एक डाकू को भी ऋषि बनाने में सक्षम है महात्मा बुद्ध सी हो जब वाणी।

अब यह तुम पर निर्भर है कि तुम कैसी वाणी बोलोगे।

शुभ और अशुभ कर्मों की रचयिता है यह वाणी इसलिए 

अच्छा हो अगर तोलमोल कर सब मधुर ही बोलोगे।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational