STORYMIRROR

Sadhna Mishra

Abstract

4  

Sadhna Mishra

Abstract

महिला सशक्तिकरण

महिला सशक्तिकरण

1 min
267

साथ लेकर चलें हौसला सूर्य सा

बेटियों के लिए एकजुट हम चलें।

पहले उन को सुरक्षा मुहैया करें

राह शिक्षा की उनके कदम तब चले।


बेटी पढ़ाने बचाने से भी पहले हम

सुरक्षा व्यवस्था का संज्ञान ले।

कुरुक्षेत्र से बचकर समर युद्ध को


द्रोपदी सा अटल एक संकल्प लें।

मान सम्मान की बेटी को शिक्षा दें,

बेटी पढ़ाने से पहले बेटों को ज्ञान दे।

अस्मत की खातिर युद्ध दिलों में उठे


बेटियां तेरी मेरी का भान मिटे।

बेटी सुरक्षा को सर्वोपरि हम करें

बेटियों के लिए दिलों में राफेल पैदा करें।

सप्तपदी में आगे चली बेटियां


लाज बन कर सदा ही रही बेटियां

बेटो को संस्कार की शिक्षा दें,

मांग वक्त कि हम स्वीकार लें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract