STORYMIRROR

Shruti Sharma

Inspirational

4  

Shruti Sharma

Inspirational

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

1 min
542

बिजली से तेज वो अपने हाथों को चलाता है ,

चाणक्य सी चतुराई वो अपने दिमाग से करवाता है ,

खेल को उसके समझ पाना ऐरे - गैरो की बस की बात नहीं ,

देख उसे अच्छे अच्छों का दम निकल जाता है ,

फिर तुझ जैसा तो उसके नाम से ही घबराता है ।


आँखे झपकने से पहले ही वो डंडो को उडाता है ,

गलती अम्पायर की वो डी.आर.एस से बताता है ,

स्टंपिग के बादशाह को स्टंप आउट करना तेरे बस की बात नही,

हारे हुए मैच में भी वो एक उम्मीद सी जगाता है ,

जीतेगा भारत हर बार यही विश्वास दिलाता है ।


अपने बल्ले से हेलिकॉपटर चलाकर सबको अपना दीवाना वो बनाता है ,

सब पर अपना एक समान याराना वो जताता है ,

कभी मैदान तो कभी सेना में रह कर अपना कर्तव्य वो निभाता है ,

यूं ही नहीं सारा जग उसे सबसे सफल कप्तान बताता है ।


उनकी इतनी मेहनत और लगन का फल है जो आज हमें नज़र आता है ,

वो सिर्फ धोनी ही है जो अनहोनी को भी होनी कर दिखाता है ,

नामुमकिन को भी वो मुमकिन सा कर जाता है ,

अपनी कप्तानी में वो भारत को वर्ल्ड कप भी जिताता है ,

और हार के जीतना भी वही सिखाता है ,

तभी तो साहब

बाप - बाप और बेटा बेटा कहलाता है । ।

बाप - बाप और बेटा बेटा कहलाता है । ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational