STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance

4  

AVINASH KUMAR

Romance

मेरी तलाश तुम हो

मेरी तलाश तुम हो

1 min
456

पहली नजर का पहला एहसास तुम हो

जिसे ढूँढता है दिल मेरा वो तलाश तुम हो

इस जिंदगी की कड़ी धूप में

एक प्यार भरी छांव तुम हो


जिसे मैं सजदा करता हर रोज

वो मेरी पहली मुहब्बत मेरा प्यार तुम हो

पूरे होंगें जिनसे अरमां हमारे

वो आस वो एहसास वो प्यार तुम हो


जिसे मांगा रब से हर दफा

वो मेरी प्रार्थना मेरी इबादत मेरा प्यार तुम हो

दिल की धड़कन भी चलती है जिसके दम से

वो मेरी आखिरी सांस मेरी उम्मीद मेरा प्यार तुम हो


जिसके लिए मैं रहता बेकरार

वो मेरा इंतजार तुम हो

मेरी खामोश नजरों का इकरार तुम हो

बेचैन रूह का इलाज बस तुम हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance